Raipur Accident: रायपुर में बड़ा हादसा; निर्माणाधीन इमारत के सातवीं मंजिल से गिरे मजदूर, एक की मौत, नौ घायल

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 11 Jan 2025 06:05 PM
Raipur Accident: रायपुर में बड़ा हादसा; निर्माणाधीन इमारत के सातवीं मंजिल से गिरे मजदूर, एक की मौत, नौ घायल
ऑडियो सुनें

Raipur Accident छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। वीआईपी रोड स्थित एक कॉप्लेक्स के सातवीं मंजिल की सेंट्रिंग गिरने से 11 मजदूर दब गए हैं। इनमें इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई है। वहीं नौ मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। जिनका इलाज चल रहा है।

इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।

घायल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की है।

बताया जाता है कि वीआईपी रोड स्थित अविनाश एलिगेंस की निर्माणाधीन रेसिडेंशियल कॉप्लेक्स की सेंट्रिंग गिरने से 11 मजदूर दब गए। इनमें से 9 को बाहर निकालकर अस्पताल भेज दिया गया है। कई मजदूरों के अभी भी सेंट्रिंग के नीचे दबे होने की बात कही जा रही है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर मौजूद हैं। सभी राहत और बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news