बीजापुर: रोड पर IED प्लांट करते 3 सक्रिय माओवादी गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 12 Jan 2025 08:10 PM
बीजापुर: रोड पर IED प्लांट करते 3 सक्रिय माओवादी गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री बरामद
ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में रविवार को गंगालूर बद्देपारा मार्ग पर IED प्लांट करते 3 सक्रिय माओवादी को प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री के साथ गिरफ्तार को किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी. यह थाना गंगालूर एवं डीआरजी की संयुक्त कार्यवाही है.

पुलिस ने बताया कि दिनांक 10/01/2025 को डीआरजी की टीम थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत मेटापाल से गश्त सर्चिंग कर वापस आ रही थी. गंगालूर एवं बद्देपारा के मध्य कुछ संदिग्ध व्यक्ति मार्ग पर दिखे, जो पुलिस पार्टी को देखकर भागने का प्रयास कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि संयुक्त पार्टी द्वारा घेराबंदी कर संदिग्धों को पकड़ा गया. पकड़े गए व्यक्तियों से पूछताछ करने पर अपना नाम सुक्कु अवलम, बदरू अवलम व उरसा मंगू बताया. गिरफ्तार तीनों नक्सली थाना गंगालूर से है0

पुलिस ने बताया किपकड़े गए संदिग्धों की तलाशी में पास रखे थैला से 1 नग टिफिन बम, कार्डेक्स वायर, सेफ्टी फ्यूज, बिजली का तार एवं बैटरी बरामद किया गया. जो गंगालूर- बददेपारा के मध्य रोड पर गडढा कर IED प्लांट करने की तैयारी में थे. पूछताछ पर सभी ने उक्त प्रतिबंधित विस्फोटक सामग्री के परिवहन के सबंध में कोई वैध दस्तावेज दस्तावेज नही होना बताये.

ओडिशा के मलकानगिरी में हथियार और गोला-बारूद जब्त
मलकानगिरी. ओडिशा के मलकानगिरी जिले के घने जंगल में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. मलकानगिरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेकानंद शर्मा ने बताया कि शनिवार को एमवी-79 पुलिस थाने के अंतर्गत आने वाले जिनेलगुडा वन क्षेत्र में ‘डि्ट्रिरक्ट वॉलंटरी फोर्स (डीवीएफ)’ के जवानों द्वारा शुरू किए गए तलाशी अभियान के दौरान हथियारों का यह जखीरा बरामद किया गया.

एसपी ने बताया कि जब्त की गई वस्तुओं में एक सेल्फ-लोडिंग राइफल, दो मैगजीन सहित कई अन्य हथियार और गोला बारूद शामिल हैं. शर्मा ने बताया कि उन्हें संदेह है कि इलाके में शिविर लगाने वाले उग्रवादी तलाशी अभियान के बाद सामान छोड़कर भाग गए. उन्होंने बताया, “जब्त किए गए हथियार और गोलाबारूद एओबीएसजेडसी (आंध्र-ओडिशा सीमा विशेष क्षेत्रीय समिति) के माओवादी कैडर के हैं और इनका उद्देश्य नागरिकों और सुरक्षा बलों को निशाना बनाना था.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu