आईपीएल 2025 सत्र से आईसीसी की आचार संहिता के नियमों का करेगा पालन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 12 Jan 2025 08:05 PM
आईपीएल 2025 सत्र से आईसीसी की आचार संहिता के नियमों का करेगा पालन
ऑडियो सुनें

मुंबई. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की संचालन परिषद ने रविवार को फैसला किया कि 21 मार्च से शुरू होने वाले आगामी सत्र से खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की आचार संहिता का पालन किया जायेगा, जबकि महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) का आयोजन चार शहरों में होगा.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष और आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने यहां पत्रकारों से कहा कि आईपीएल का आगामी सत्र 23 मार्च से शुरू होगा लेकिन संचालन समिति के एक वरिष्ठ सदस्य ने स्पष्ट किया कि यह 20 या 21 मार्च को ही शुरू होगी. यह पता चला है कि आईसीसी आचार संहिता का पालन करने का निर्णय रविवार की बैठक के दौरान लिया गया.

संचालन समिति के एक सदस्य ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ” आईपीएल में अब से लेवल एक, दो और तीन स्तर के उल्लघंन के लिए आईसीसी द्वारा स्वीकृत जुर्माना लगाया जाएगा. इससे पहले आईपीएल की अपनी आचार संहिता थी, लेकिन अब इसे आईसीसी टी20 अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार खेलने की शर्तों का पालन किया जाएगा.” इस बीच पता चला है कि डब्ल्यूपीएल के मैचों को लखनऊ, मुंबई, बड़ौदा और बेंगलुरु में खेला जायेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu