हाल में ओयो के शेयर खरीदने वालों में माधुरी दीक्षित, गौरी खान, अमृता राव जैसी हस्तियां

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 12 Jan 2025 08:16 PM
हाल में ओयो के शेयर खरीदने वालों में माधुरी दीक्षित, गौरी खान, अमृता राव जैसी हस्तियां
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. होटल सेवा प्रदान करने वाले ऑनलाइन मंच ओयो के शेयर पिछले कुछ महीनों में खरीदने वाली हस्तियों में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित, अमृता राव और बॉलीवुड निर्माता गौरी खान शामिल हैं. सूत्रों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि गौरी खान ने अगस्त 2024 में संपन्न शृंखला जी वित्तपोषण चरण के दौरान डड के 24 लाख शेयर खरीदे. वहीं कंपनी ने निवेशकों के एक संघ से 1,400 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए. इस संबंध में पूछने के लिए खान की टीम को भेजे गए ईमेल का जवाब नहीं मिला.

हाल ही में, अभिनेताओं और मशहूर हस्तियों द्वारा अपने निवेश को उच्च-वृद्धि वाले स्टार्टअप में विविधता लाने का चलन बढ़ रहा है, जिनका लक्ष्य इन कंपनियों के सार्वजनिक होने के बाद अच्छा रिटर्न प्राप्त करना है. कंपनी ने एक बयान में कहा, “माधुरी दीक्षित, उनके पति डॉ. श्रीराम नेने, क्लिनिशियन डॉक्टर, फ्लेक्स स्पेस कंपनी इनोव8 के संस्थापक, प्लाक्षा विश्वविद्यालय के संस्थापक सदस्य और एंजेल निवेशक डॉ. रितेश मलिक ने अज्ञात मूल्यांकन पर ओयो के 20 लाख शेयर खरीदे हैं.” कंपनी ने बताया कि एक अन्य भारतीय सेलिब्रिटी जोड़ी अमृता राव और उनके पति अनमोल सूद, जो एक लोकप्रिय रेडियो जॉकी हैं, ने भी द्वितीयक बाजार में ओयो के शेयर खरीदे हैं.

पीटीआई-भाषा ने बताया था कि नुवामा वेल्थ ने हाल ही में अपने निवेशकों, पारिवारिक कार्यालयों के एक समूह की ओर से द्वितीयक लेनदेन के माध्यम से 53 रुपये प्रति शेयर की दर से ओयो में 100 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे हैं. इसका मतलब है कि कंपनी का मूल्यांकन 4.6 अरब डॉलर है. हालांकि मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई है, लेकिन यह अभी भी अपने शिखर पर मौजूद 10 अरब डॉलर से बहुत दूर है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu