बीजापुर में नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 12 Jan 2025 09:54 PM
बीजापुर में नक्सलियों के आईईडी विस्फोट में दो पुलिसकर्मी घायल
ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में रविवार को दो पुलिसकर्मी घायल हो गए. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि जांगला के निकट जैगुर गांव के जंगल में शाम पांच बजे आईईडी विस्फोट तब हुआ जब जिला रिजर्व गार्ड और कुटरू पुलिस थाने के जवान अपराधियों की तलाश में अभियान चला रहे थे.

अधिकारी ने कहा, ”कुटरू थाने के कांस्टेबल गजेंद्र साहा और रामसू मज्जी आईईडी विस्फोट में घायल हो गए. उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है.” उन्होंने बताया कि घटना में शामिल उग्रवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान जारी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu