अब 15 हजार के मासिक वेतन वालों को भी मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ: मुख्यमंत्री साय

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 13 Jan 2025 04:50 PM
अब 15 हजार के मासिक वेतन वालों को भी मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ: मुख्यमंत्री साय
ऑडियो सुनें

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, सुकमा और कोण्डागांव जिले के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने दंतेवाड़ा जिले के लिए 160 करोड़ 53 लाख रुपए की विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन किया. इस दौरान उन्होंने आवास प्लस योजना 2024 को लेकर बड़ा ऐलान किया है.

उन्होंने बताया कि मार्च के बाद फिर से सरकार 4 लाख नए प्रधान मंत्री आवास बनाकर देगी. अब तक केवल 10 हजार रुपए मासिक वेतन (अधिकतम) वालों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलता था. लेकिन इस साल 2025 में सरकार आवास प्लस योजना लाने वाली है, जिसमें 15 हजार रुपए मासिक वेतन पाने वालों को भी इस योजना का लाभ मिल सकेगा. इतना ही नहीं, इस योजना के तहत जिसके पास बाइक है, 2.5 एकड़ सिंचित जमीन और 5 एकड़ असिंचित जमीन है, उन्हें भी अब प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिलेगा. इसका सर्वे काम चालू हो गया है। इस देश में कोई भी बिना घर के नहीं रहेगा, सबका पक्का घर होगा.

उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए अपना सर्वे खुद कर सकेंगे. भारत सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने एक ऐप तैयार किया है. उस ऐप में आधार कार्ड के माध्यम से लॉगिन कर फार्म भर सकते हैं. इससे पात्र आवेदनकर्ता अपना सर्वे रिपोर्ट देख सकेंगे.

इस मौके पर सीएम साय ने कहा कि आज दंतेवाड़ा जिले के लिए बड़ा सौभाग्य का दिन है, कि आज 160 करोड़ 53 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि पूजन वन मंत्री केदार कश्यप, कई जनप्रतिधि, अधिकारियों और संगठन के लोगों की उपस्थिति में समपन्न हुआ है. निश्चित रूप से इससे जिले को लाभ मिलेगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital