मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ आचार संहिता के उल्‍लंघन का आरोप, एफआईआर दर्ज…

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 14 Jan 2025 03:36 PM
मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ आचार संहिता के उल्‍लंघन का आरोप, एफआईआर दर्ज…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: दील्‍ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ आचार संहिता के उल्‍लंघन का आरोप में एफआईआर दर्ज हुई है. CM आतिशी के खिलाफ रिटर्निंग अफसर ने ये FIR दर्ज कराई है. CM पर निजी कार्यालय के लिए सरकारी वाहन के प्रयोग का भी आरोप लगाया गया है.

शिकायत में कहा गया कि चुनाव की घोषणा के बाद 7 जनवरी को करीब 2:30 बजे PWD के सरकारी वाहन निजी चुनाव कार्यालय पर चुनावी सामग्री पहुंचाता रहा.

कालकाजी निवासी KS दुग्गल ने भी गोविंदपुरी SHO को शिकायत दी. साउथ ईस्ट डिविजनल एग्जीक्यूटिव एंजीनियर संजय कुमार के खिलाफ तत्काल कार्यवाही की रिटर्निंग अफसर ने ACP कालकाजी को आदेश दिए. इस मामले में कालकाजी पुलिस ने केस दर्ज किया है. ये सीधा मामला आचार सहिंता के उल्लंघन से जुड़ा बताया जा रहा है क्योंकि एक बार आचार सहिंता लागू होने के बाद कोई भी कैंडिडेट सरकारी वाहन का इस्तेमाल अपने निजी काम के लिए नहीं कर सकता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital