वरुण धवन ने शुरू की ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 16 Jan 2025 02:02 PM
वरुण धवन ने शुरू की ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग
ऑडियो सुनें

मुंबई: बॉलीवुड स्टार वरुण धवन ने जेपी दत्ता की 1997 में आयी युद्ध पर आधारित फिल्म ‘बॉर्डर’ के आगामी सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ की शूंिटग शुरू कर दी है। निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की। अनुभवी अभिनेता सनी देओल सीक्वल के लिए वापसी कर रहे हैं, जिसका निर्देशन अनुराग ंिसह कर रहे हैं।

दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी अभिनीत, इस सीक्वल में दत्ता और टी-सीरीज़ के भूषण कुमार भी हैं।
टी-सीरीज़ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ‘‘एक्शन, धैर्य और देशभक्ति! अभिनेता वरुण धवन ने झांसी के सुंदर छावनी क्षेत्रों में निर्माता भूषण कुमार, निधि दत्ता, सह-निर्माता शिव चनाना और निर्देशक अनुराग ंिसह के साथ ‘बॉर्डर 2’ की यात्रा शुरू की।’’

निर्माताओं के अनुसार, यह फिल्म देशभक्ति और साहस की पृष्ठभूमि पर आधारित है और इसमें ‘‘अद्वितीय एक्शन, मनोरंजक ड्रामा और भावनात्मक गहराई’’ देखने को मिलेगी। युद्ध पर आधारित यह फिल्म 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इससे पहले बनी ‘बॉर्डर’ फिल्म में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के एक महत्वपूर्ण अध्याय को दर्शाया गया था। जून 1997 में रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स आॅफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना, सुदेश बेरी और पुनीत इस्सर भी थे। सहायक कलाकारों में कुलभूषण खरबंदा, तब्बू, राखी, पूजा भट्ट और शरबानी मुखर्जी शामिल थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital