तिरुपति में फिल्म के प्रदर्शन से पहले ‘भेड़’ की बलि देने पर एक तेलुगु अभिनेता के प्रशंसक गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 18 Jan 2025 01:40 PM
तिरुपति में फिल्म के प्रदर्शन से पहले ‘भेड़’ की बलि देने पर एक तेलुगु अभिनेता के प्रशंसक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

तिरुपति: आंध्र प्रदेश पुलिस ने 12 जनवरी को फिल्म ‘डाकू महाराज’ के प्रदर्शन से पहले यहां एक सिनेमाघर में एक भेड़ की बलि देने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ‘पीपल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट आॅफ एनिमल्स’ (पेटा) की ओर से ईमेल के माध्यम से भेजी गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शंकरैया, रमेश, सुरेश रेड्डी, प्रसाद और मुकेश बाबू को भेड़ की बलि देने और उसका खून फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता एन. बालकृष्ण के पोस्टर पर लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया।

लोकप्रिय टॉलीवुड अभिनेता और ंिहदूपुर के विधायक बालकृष्ण आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के रिश्तेदार हैं। तिरुपति पूर्व के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी वेंकट नारायण ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ह्लपेटा से एक ईमेल आया था। उन्होंने एसपी को ईमेल के माध्यम से शिकायत की थी। उसी दिन (16 जनवरी) हमने जांच की और तिरुपति पूर्व थाने में मामला दर्ज किया।

नारायण ने कहा कि पुलिस उन अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है जिन पर इस पशु बलि में शामिल होने का संदेह है। पशुबलि की इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ था। उसमें नजर आ रहा है कि जब एक आरोपी ने भेड़ का सिर धड़ से अलग करने के लिए दरांती उठायी तो सैकड़ों दर्शक और फिल्म देखने वाले लोग खुशी मनाने लगे और अपने मोबाइल फोन में इस कृत्य की तस्वीर लेने लगे।

पुलिस के अनुसार, 12 जनवरी को तड़के करीब तीन बजे भेड़ की बलि दी गई थी, जब बालकृष्ण अभिनीत फिल्म संक्रांति त्योहार के अवसर पर रिलीज हुई थी। नारायण ने बताया कि आरोपियों को तत्काल जमानत मिल गयी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital