चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान…

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 18 Jan 2025 03:54 PM
चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान…
ऑडियो सुनें

नई दिल्‍ली: अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। चीफ सेलेक्‍टर अजीत अगरकर और कप्‍तान रोहित शर्मा ने शनिवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में 15 सदस्‍यीय टीम की घोषणा की है।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत 19 फरवरी से होनी है। हालां‍कि, भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से करेगी। टूर्नामेंट में 8 टीमों के बीच खिताब के लिए टक्‍कर होगी। चैंपियंस ट्रॉफी की 8 साल बाद वापसी हो रही है। इससे पहले यह टूर्नामेंट 2017 में खेला गया था।

भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्‍तान), विराट कोहली, शुभमन गिल (उपकप्‍तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्‍वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप

ग्रुप ए – पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश
ग्रुप बी – दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड

चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक मैच जीते

भारतीय टीम – 18
इंग्‍लैंड टीम – 14
श्रीलंका टीम – 14
वेस्‍टइंडीज टीम – 13
ऑस्‍ट्रेलिया टीम – 12
न्‍यूजीलैंड टीम – 12
साउथ अफ्रीका टीम – 12

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital