Delhi Polls: केजरीवाल पर हमले पर आई प्रवेश वर्मा की सफाई, बोले- मेरे कार्यकर्ताओं पर चढ़ाई कार; एक का पैर टूटा

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 18 Jan 2025 05:51 PM
Delhi Polls: केजरीवाल पर हमले पर आई प्रवेश वर्मा की सफाई, बोले- मेरे कार्यकर्ताओं पर चढ़ाई कार; एक का पैर टूटा
ऑडियो सुनें

दिल्ली विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां जोरों पर हैं। सभी पार्टियों के राजनेता रैलियां, जनसभा व आम जनता से जुड़ने के लिए कार्यक्रम कर रहे हैं। इस बीच शनिवार को खबर आई कि आप नेता अरविंद केजरीवाल के ऊपर भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के कार्यकर्ताओं ने ईंट से हमला कर दिया। इस पर फौरन ही प्रवेश वर्मा की सफाई भी आई गई। उन्होंने एक वीडियो दिखाते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल की कार ने मेरे कार्यकर्ताओं को रौंद दिया। इसमें एक कार्यकर्ता की टांग टूट गई है। केजरीवाल हार देखकर लोगों की जान की कीमत भूल गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने कहा, नहीं हुआ कोई हमला
वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है कि दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे और नारेबाजी कर रहे थे। किसी पर कोई हमला नहीं हुआ। केजरीवाल के कार्यक्रम में बीजेपी के लोग गए थे। वो सवाल पूछना चाह रहे थे। हालांकि वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि भाजपा कार्यकर्ता केजरीवाल की गाड़ी के आगे आकर काले झंडे दिखा रहे हैं, जिन्हें सुरक्षा अधिकारी सामने से हटाने के लिए धक्का देते हुए नजर आ रहे हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news