रूस बातचीत को तैयार नहीं, अब भी खुद को समझता है ताकतवर : जेलेंस्की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 09 Jun 2022 08:04 PM
रूस बातचीत को तैयार नहीं, अब भी खुद को समझता है ताकतवर : जेलेंस्की
ऑडियो सुनें

न्यूयॉर्क. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस युद्ध को समाप्त करने के लिए बातचीत को तैयार नहीं है क्योंकि वह अब भी खुद को ताकतवर समझता है.

जेलेंस्की ने बुधवार को अमेरिका के औद्योगिक नेताओं से कहा कि रूस का अभी वार्ता के लिए आना ‘‘ संभव नहीं है क्योंकि अब भी रूस अपनी ताकत का अनुभव कर सकता है.’’ वीडियो लिंक के जरिए अनुवादक की मदद से जेलेंस्की ने कहा, ‘‘ हमें रूस को कमजोर करना होगा और यह काम विश्व को करना होगा.’’ जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन युद्ध के मैदान में अपना काम कर रहा है और रूस को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए और भी सख्त प्रतिबंधों का आ’’ान किया. उन्होंने औद्योगिक नेताओं ने कहा, ‘‘ हमें रूस की वैश्विक वित्तीय प्रणाली को पूरी तरह ठप करना होगा.’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu