डब्ल्यूएफआई अगले महीने कनॉट प्लेस में नये कार्यालय से काम करेगा

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 25 Jan 2025 01:39 PM
डब्ल्यूएफआई अगले महीने कनॉट प्लेस में नये कार्यालय से काम करेगा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने स्वीकार किया कि उसका संचालन पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण ंिसह के आवास से किया जा रहा था लेकिन यह अस्थायी व्यवस्था है और अगले महीने कनॉट प्लेस में नये कार्यालय से काम शुरू हो जाएगा।

डब्ल्यूएफआई को दिसंबर 2023 में खेल मंत्रालय द्वारा निलंबित कर दिया गया था लेकिन पूर्व प्रमुख और पांच बार के भाजपा सांसद बृज भूषण शरण ंिसह के खिलाफ चल रहे उत्पीड़न के मुकदमे के बावजूद महासंघ का काम उनके 21, अशोक रोड स्थित घर से किया जा रहा था।

डब्ल्यूएफआई के एक सूत्र ने कहा, ‘‘हम हरि नगर स्थित एक छोटे से कार्यालय से काम करते थे और एक बेहतर जगह की तलाश कर रहे थे लेकिन सरकारी निलंबन की अनिश्चितता के कारण पूर्ण कार्यालय में स्थानांतरित होने में देरी हुई। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘बसंत पंचमी पर हम कनॉट प्लेस में नये कार्यालय में चले जाएंगे। यह सब निलंबन के कारण हुआ। उम्मीद है कि इसे हटा दिया जाएगा और हम स्वतंत्र रूप से काम कर पाएंगे। ’’ निलंबन की घोषणा करते हुए मंत्रालय ने कहा था कि महासंघ का काम पूर्व पदाधिकारियों द्वारा नियंत्रित परिसर के भीतर से चलाना भी उनकी कार्रवाई के कारणों में से एक था।

ंिसह पर 2023 की शुरूआत में बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट सहित देश के शीर्ष पहलवानों द्वारा महीनों तक विरोध प्रदर्शन करने के बाद उत्पीड़न और धमकाने के साथ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप लगे थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital