छत्तीसगढ़ के प्रथम डीजीपी श्रीमोहन शुक्ला का निधन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 28 Jan 2025 10:45 PM
छत्तीसगढ़ के प्रथम डीजीपी श्रीमोहन शुक्ला का निधन
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के प्रथम पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्रीमोहन शुक्ला का आज दिनांक 28 जनवरी 2025 को प्रातः आकस्मिक निधन हो गया. रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी शुक्ला (आयु 85 वर्ष) ने भोपाल के वैशाली नगर स्थित अपने निवास पर अंतिम सांस ली. शुक्ला का अंतिम संस्कार आज दोपहर 12 बजे भोपाल में हुआ. इस दौरान परिवारजनों, मित्रों और पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी.

श्रीमोहन शुक्ला, छत्तीसगढ़ के प्रथम पुलिस महानिदेशक रहे. उन्होंने एक नवंबर 2000 से 26 मई 2001 पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रहे. इसके बाद उन्होंने 26 मई 2001 से 2 अक्टूबर 2004 तक छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाएं दीं. श्रीमोहन शुक्ला शुक्ला के निधन पर छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu