कार से टक्कर होने पर ऑटो चालक से बहस करते राहुल द्रविड़ का वीडियो सामने आया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 05 Feb 2025 08:43 PM
कार से टक्कर होने पर ऑटो चालक से बहस करते राहुल द्रविड़ का वीडियो सामने आया
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. बेंगलुरु में एक ऑटो चालक से बहस करते क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है. घटना कथित तौर पर मंगलवार शाम को बेंगलुरु के कनिंघम रोड पर हुई. ‘हाई ग्राउंड्स’ यातायात पुलिस ने बताया कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान ने इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. ‘कनिंघम रोड’, ‘हाई ग्राउंड्स’ यातायात पुलिस थाने के अंतर्गत आता है.

माना जा रहा है कि यह वीडियो मंगलवार शाम साढ.े छह बजे का है, जिसमें द्रविड़ ऑटो चालक से कन्नड़ में बहस करते नजर आ रहे हैं और उससे पूछते हैं कि उसने ब्रेक क्यों नहीं लगाया. द्रविड़ ‘इंडियन एक्सप्रेस र्सिकल’ से ‘मिलर्स रोड’ की ओर जा रहे थे. जाहिर तौर पर वीडियो किसी राहगीर ने बनाया है, जिसे महसूस हुआ कि बहस करने वाला व्यक्ति द्रविड़ ही है. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मुख्य कोच अपनी गाड़ी पर खरोंच और संभवत? उस पर पड़े निशान को लेकर परेशान थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu