भारतीय वायुसेना का मिराज लड़ाकू विमान शिवपुरी जिले में दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 06 Feb 2025 07:48 PM
भारतीय वायुसेना का मिराज लड़ाकू विमान शिवपुरी जिले में दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित
ऑडियो सुनें

ग्वालियर. भारतीय वायुसेना का मिराज-2000 लड़ाकू विमान बृहस्पतिवार को मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए और उन्हें हेलीकॉप्टर से ग्वालियर ले जाया जा रहा है.

सेंट्रल एयर कमांड के प्रवक्ता ने बताया कि दोपहर करीब 2.40 बजे बरहेटा सानी गांव के पास खेत में दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दो सीटों वाले प्रशिक्षण विमान में आग लग गई. उन्होंने बताया कि विमान में खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई. उन्होंने बताया कि घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital