Cyclone Arnab सरगुजा से नई फ्लाइट..आईएएस कटारिया को नोटिस..चक्रवात ‘अर्नब’ में तीन पर्यटक डूबे..और भी प्रमुख खबरें एक नज़र में पढ़िए

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 28 Oct 2026 08:26 AM
Cyclone Arnab सरगुजा से नई फ्लाइट..आईएएस कटारिया को नोटिस..चक्रवात ‘अर्नब’ में तीन पर्यटक डूबे..और भी प्रमुख खबरें एक नज़र में पढ़िए
ऑडियो सुनें

चक्रवात ‘अर्नब’ अर्नब की चेतावनी के बीच मंदारमणि में बड़ा हादसा, समुद्र में 3 पर्यटक डूबे, 1 की मौत, 2 को बचाया गया, कोलकाता में जोरदार बारिश.
देश भर के 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है. 90 से ज्यादा ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है. इसके अलावा कई जगहों पर विमान सेवाएं पूरी तरह बंद कर दी गई हैं. इतना ही नहीं ओडिशा सहित कई राज्यों में स्कूल-कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया है.

ट्रंप पर दुष्कर्म का आरोप

अमेरिका की बात करें तो राष्ट्रपति ट्रंप पर एक पूर्व मिस यूनिवर्स ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने डोनाल्ड ट्रंप पर रेप जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. अमेरिकी सांसद के द्वारा जारी 53 पेज की रिपोर्ट के जरिए ये खुलासे किए गए हैं. रिपोर्ट में न्यूयॉर्क के प्लाजा होटल में हुई घटना का जिक्र किया गया है.

भारत का पाक को न्योता

ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार पाकिस्तान को न्योता भेजा है. भारत ने 20-21 नवंबर को दिल्ली में होने वाली SCO बैठक में शामिल होने के लिए पाकिस्तान को आमंत्रित किया है.

नाइजीरिया में बंदूकधारियों का कहर, हमले में 62 लोगों की मौत; 52 घायल, हजारों बेघर. नाइजीरिया के नॉर्थ-ईस्ट में बंदूकधारियों ने समुदाय पर हमला कर 62 लोगों की जान ले ली. 52 घायल और हजारों बेघर हो गए हैं.

दिल्ली पुलिस ने रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली को दी हरी झंडी, लेकिन माननी होगी ये 14 शर्तें. रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली को दिल्ली पुलिस ने शर्तों के साथ अनुमति दी है. दिल्ली पुलिस ने कहा कि निर्देशों का पालन नहीं करने पर अनुमति रद्द की जा सकती है.

अंबानी-अदाणी समेत 21 मीडिया ग्रुप्स की याचिका पर SC का नोटिस, डेटा प्रोटेक्शन कानून पर केंद्र से मांगा जवाब. डिजिटल डेटा संरक्षण कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई. 21 मीडिया प्रकाशकों के संगठन ने कानून के कुछ प्रावधानों को चुनौती दी है. इस मामले में कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है।

सरगुजावासियों को बड़ी सौगात! अंबिकापुर से हैदराबाद तक हवाई सेवा शुरू, पहले दिन टीएस सिंहदेव ने किया सफर
अंबिकापुर से हैदराबाद सप्ताह में 3 दिन मंगलवार • गुरुवार • शनिवार शेड्यूल 1. अंबिकापुर- दोपहर 2:05 बजे प्रस्थान 2. रायपुर- दोपहर 3:05 बजे निर्धारित आगमन.

छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का सख्त रुख! IAS अमित कटारिया सहित 3 अधिकारियों को नोटिस, 3 सप्ताह में मांगा जवाब;

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group