संजय सिंह ने एग्जिट पोल का उड़ाया मजाक, कहा ‘मसाज और स्पा कंपनियों ने किया सर्वे’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 06 Feb 2025 09:22 PM
संजय सिंह ने एग्जिट पोल का उड़ाया मजाक, कहा ‘मसाज और स्पा कंपनियों ने किया सर्वे’
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बढ़त देने वाले एग्जिट पोल पर कटाक्ष करते हुए बृहस्पतिवार को इन्हें खारिज कर दिया और कहा कि इन्हें मसाज एवं स्पा कंपनियों ने अंजाम दिया है.

सिंह ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ह्लमसाज और स्पा कंपनियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल सर्वेक्षणों से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं? आठ फरवरी का इंतजार करें और ‘आप’ निर्णायक बहुमत के साथ सरकार बनाएगी.ह्व उन्होंने दावा किया कि लोगों ने शिक्षा, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवा में ‘आप’ की पहल सहित उसके शासन मॉडल का समर्थन किया है.

सिंह ने कहा, “नतीजे हमारे वादों के असर को दर्शाएंगे, जिसमें महिलाओं के लिए 2,100 रुपये और बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना शामिल है. पिछले एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं.” बुधवार शाम छह बजे मतदान समाप्त होने के तुरंत बाद आये एग्जिट पोल में मोटे तौर पर भाजपा को सत्तारूढ़ ‘आप’ पर जीत दर्ज करते हुए दिखाया गया है जबकि कांग्रेस को एक और झटका लगने की उम्मीद है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu