चार महीनों का कड़ा अनुशासन रंग लाया : हार्दिक

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 11 Jun 2022 06:30 PM
चार महीनों का कड़ा अनुशासन रंग लाया : हार्दिक
ऑडियो सुनें

कटक. भारतीय टीम में वापसी करने से पहले हार्दिक पंड्या की दिनचर्या काफी अनुशासन भरी रही जिसमें वह रात को साढ़े नौ बजे सो जाते और सुबह पांच बजे उठते जिससे उन्हें खुद के और अन्य चीजों के खिलाफ जंग जीतने में मदद मिली. इस स्टार आल राउंडर ने चार महीनों तक कड़ाई से इस ‘टाइम टेबल’ का पालन किया जिसके बाद उन्होंने गुजरात टाइटन्स की अगुआई कर टीम को पदार्पण में ही इंडियन प्रीमियर लीग खिताब दिलाने का कमाल कर दिखाया जिसकी बदौलत उनकी भारतीय टीम में वापसी हुई.भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा पोस्ट किये गये एक वीडियो में पंड्या ने आईपीएल 2022 की जीत और इसके बाद मिलने वाले पुरस्कारों के बारे में बात की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news