नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पिछले आठ वर्ष में भारत ने ‘‘ग्राम स्वराज’’ और ‘‘पंचायतों के सशक्तीकरण’’ में नए मुकाम हासिल किए हैं. उन्होंने देश भर में गांवों के सरपंचों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने, जल संरक्षण करने और आने वाले योग दिवस को विशेष बनाने का आ’’ान भी कहा.सरकार के आठ साल का कार्यकाल पूरा होने के कुछ दिनों बाद देश भर में सरपंचों को लिखे एक पत्र में प्रधानमंत्री ने कई मुद्दों का उल्लेख किया और उनसे उन पर सहयोग मांगा. साथ ही उन्होंने पिछले आठ सालों में उनके योगदान की सराहना भी की. उन्होंने सरपंचों से कहा कि वे 21 जून को मनाए जाने वाले आठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को विशेष बनाएं और अपने-अपने गांवों में सभी को इससे जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करें.
भारत ने ‘ग्राम स्वराज’, ‘पंचायतों के लोकतांत्रिक सशक्तीकरण’ में हासिल किए नए मुकाम: प्रधानमंत्री
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 12 Jun 2022 12:56 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 BREAKING NEWS: महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में विधायक अरुल विग्नेश गिरफ्तार! कोर्ट को करना पड़ा हस्तक्षेप
- 2 राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा भीषण सड़क हादसे में घायल, AIIMS में कराया गया भर्ती
- 3 मैं अभी भी यकीन नहीं कर पा रहा हूं… पुतिन के साथ सेल्फी लेकर छाया 17 वर्षीय भारतीय AI किड अजू
- 4 16 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात कराने का आरोप, NIT से पढ़ा युवक राजधानी में गिरफ्तार
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news