महुआ बीनने गई 2 महिलाओं पर भालुओं ने किया जानलेवा हमला…

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 11 Apr 2025 01:42 PM
महुआ बीनने गई 2 महिलाओं पर भालुओं ने किया जानलेवा हमला…
ऑडियो सुनें

मरवाही: मरवाही वन क्षेत्र में 2 महिलाओं पर भालू ने हमला कर दिया। गुल्लीडांड गांव की दो महिलाएं परमिला यादव और सुमित्रा रैदास सुबह महुआ बीनने जंगल गई थीं। इसी दौरान भालू ने उन पर हमला कर दिया। महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाया। सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवा डायल 108 और 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची। दोनों घायल महिलाओं को मरवाही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक महिला की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले दानीकुंडी और खंता गांव में भी भालू घुस आए थे। हालांकि, तब कोई हादसा नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरवाही के जंगलों में अवैध कटाई, गिट्टी-मुरूम और रेत का उत्खनन बड़े पैमाने पर हो रहा है। जंगलों पर अतिक्रमण भी बढ़ रहा है। वन विभाग के अधिकारी इन गतिविधियों पर रोक लगाने में विफल रहे हैं। डीएफओ सहित अन्य अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका नतीजा है कि जंगली जानवर अब आबादी वाले इलाकों की तरफ रुख कर रहे हैं। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital