बलात्कार मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में देरी के लिए महिला पुलिसकर्मी निलंबित

नयी दिल्ली. दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में तीन दिन पहले दर्ज बलात्कार के एक मामले की जांच में कथित लापरवाही के लिए एक महिला जांच अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है. एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि अधिकारी ने 12 अप्रैल को बलात्कार की शिकायत पर मालवीय नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने में कथित तौर पर देरी की.

अधिकारी कहा कि महिला अधिकारी जारी जांच का हवाला देकर शिकायत को ‘दैनिक डायरी’ प्रविष्टि के रूप में चिह्नित कर दिया.
अधिकारी ने कहा कि महिला पुलिसकर्मी पर संवेदनशील मामले को संभालने में नियमों का पालन करने में विफल रहने का आरोप लगाया गया है.

पीड़ित परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि जांच के नाम पर उन्हें एक पुलिस कार्यालय से दूसरे पुलिस कार्यालय भेजा जाता रहा, इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित परिवार से संपर्क भी किया. अधिकारी ने बताया कि आरोपों के बाद विभागीय जांच की गई और आरोपों की पुष्टि होने के बाद अधिकारी को निलंबित कर दिया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button