सुकमा में चार नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक जब्त

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 21 Apr 2025 09:07 PM
सुकमा में चार नक्सली गिरफ्तार, विस्फोटक जब्त
ऑडियो सुनें

सुकमा. छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षाबलों ने चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर उनके पास से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है. पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि जिले में जारी नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने रविवार को केरलापाल पुलिस थाना क्षेत्र के सिरसेट्टी और गोगुंडा गांव के बीच जंगल में मिलिशिया सदस्य माड़वी जोगा, मुचाकी कोसा, मुचाकी देवा और माड़वी हिडमा को गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने बताया कि अभियान में जिला रिजर्व गार्ड और जिल बल के जवान शामिल थे.

अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों से चार किलोग्राम वजन का टिफिन बम, दो डेटोनेटर, चार जिलेटिन रॉड, चार बैटरी, इले्ट्रिरक और कॉर्डेक्स वायर जब्त किया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सली सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए क्षेत्र में बारूदी सुरंग लगाने के लिए उपयुक्त जगह की टोल ले रहे थे. अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार नक्सलियों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu