अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर की 29.62 करोड़ रुपये की कमाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 21 Apr 2025 11:02 PM
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर की 29.62 करोड़ रुपये की कमाई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म ‘केसरी चैप्टर 2’ ने अपने शुरुआती सप्ताहांत में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 29.62 करोड़ रुपये की कमाई की है. निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी. पहली बार फिल्म बना रहे करण सिंह त्यागी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में आर माधवन और अनन्या पांडे ने भी अभिनय किया हैं. यह फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज हुई थी.

प्रोडक्शन बैनर धर्मा प्रोडक्शंस ने अपने सोशल मीडिया पेज पर बॉक्स ऑफिस पर हुई कमाई के बारे में जानकारी साझा की. ‘केसरी चैप्टर 2’ ने पहले दिन 7.84 करोड़ रुपये, अगले दिन 10.08 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 11.70 करोड़ रुपये कमाए. ‘केसरी चैप्टर 2’ जलियांवाला बाग हत्याकांड की एक अनकही कहानी को उजागर करती है. यह फिल्म वकील सी शंकरन नायर के बारे में है जिन्होंने 1920 के दशक में ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी थी.

यह फिल्म नायर के पड़पोते रघु पलट और उनकी पत्नी पुष्पा पलट की किताब ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर आधारित है. फिल्म 1924 के उस मानहानि मुकदमे की झलक बताती है जिसमें पंजाब के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर और जलियांवाला बाग नरसंहार के लिए जिम्मेदार माइकल ओ’डायर ने नायर के खिलाफ अपील की थी. नायर ने अपनी किताब में पंजाब में हुई ब्रिटिश ज्यादतियों का खुलासा किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu