ममता बनर्जी हिंदुओं से ‘नफरत’ करती हैं: भाजपा ने लगाया आरोप

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 21 Apr 2025 11:11 PM
ममता बनर्जी हिंदुओं से ‘नफरत’ करती हैं: भाजपा ने लगाया आरोप
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सोमवार को निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने मुर्शिदाबाद के हिंसा प्रभावित इलाकों का अभी तक दौरा नहीं किया है क्योंकि वह हिंदुओं से ‘नफरत’ करती हैं. भाजपा ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की आलोचना करते हुए कहा कि वामपंथी पार्टी ने हिंसा में मारे गए दो लोगों को अभी तक अपना कार्यकर्ता नहीं माना है क्योंकि वे दोनों हिंदू थे.

नयी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान, ममता बनर्जी के हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद का दौरा नहीं किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में पार्टी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ”वह हिंदुओं से नफरत करती हैं.” मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई अन्य घायल हो गए और कई संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया था.

उन्होंने आरोप लगाया कि अगर इस तरह का अत्याचार ‘मुस्लिम भाइयों’ पर किया गया होता तो बनर्जी वहां आंदोलन कर रही होतीं.” पात्रा ने कहा, ”हिंसा में मारे गए लोग कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्ता थे. न तो कम्युनिस्ट पार्टी और न ही ममता बनर्जी उन्हें कार्यकर्ता मान रही हैं. उनका एकमात्र दोष यह है कि उनका नाम हरगोबिंद और चंदन है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu