पोप फ्रांसिस की पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए सेंट पीटर्स बेसिलिका ले जाने की रस्म शुरू

वेटिकन सिटी: कैथलिक पादरियों ने बुधवार को पोप फ्रांसिस के पार्थिव शरीर को वेटिकन होटल में उनके घर से तीन दिन तक उनके सार्वजनिक अंतिम दर्शन के लिए सेंट पीटर्स बेसिलिका में स्थानांतरित करने की रस्म संपन्न की।

नए पोप के चुने जाने तक वेटिकन प्रशासन का कामकाज देख रहे कार्डिनल केविन फेरेल ने डोमस सेंटा मार्टा होटल के चैपल में समारोह की अध्यक्षता की, जहां फ्रांसिस रहते थे। लाल रंग के परिधान और टोपी पहने पादरियों ने प्रार्थना की।

फ्रांसिस के ताबूत के दोनों ओर चार स्विस गार्ड खड़े थे। बाहर, लंबी मोमबत्तियां लिए पादरी जुलूस का नेतृत्व करने के लिए प्रतीक्षा कर रहे थे। बेसिलिका में इस जुलूस को प्रवेश करते हुए देखने के लिए सेंट पीटर्स स्क्वायर पर आम लोग उमड़ पड़े।

वेटिकन निवासियों और पोप के परिवार के लिए निजी दर्शन के वास्ते फ्रांसिस की पार्थिव देह को पहली बार सेंटा मार्टा डोमस में रखा गया। शनिवार को सेंट पीटर्स स्क्वायर में होने वाले फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में विभिन्न राष्ट्राध्यक्षों के शामिल होने की उम्मीद है, लेकिन तीन दिन तक चलने वाला यह सार्वजनिक अंतिम दर्शन मुख्य रूप से आम कैथलिकों के लिए है जो 88 वर्षीय पोप के निधन के बाद शोक में शामिल होना चाहते हैं और उनकी अंतिम झलक पाना चाहते हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी पोप के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए शुक्रवार सुबह वांिशगटन से रोम रवाना होने की योजना बना रहे हैं। वह अंतिम संस्कार संपन्न होने के बाद शनिवार शाम को लौट जाएंगे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में राष्ट्रपति के यात्रा कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि क्या ट्रंप इस यात्रा के दौरान अन्य देश के नेताओं से मिलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button