असम के सांसद भारत सरकार को बताए बिना 15 दिन तक पाकिस्तान में रहे: हिमंत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 23 Apr 2025 10:38 PM
असम के सांसद भारत सरकार को बताए बिना 15 दिन तक पाकिस्तान में रहे: हिमंत
ऑडियो सुनें

गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का नाम लिए बिना बुधवार को कहा कि राज्य का एक सांसद भारत सरकार को बताए बिना 15 दिनों तक पाकिस्तान में रहा. भाजपा और असम के मुख्यमंत्री लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गोगोई पर उनकी ब्रिटिश पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तान की जासूसी एजेंसी आईएसआई से कथित संबंधों को लेकर निशाना साध रहे हैं.

पंचायत चुनाव के लिए एक प्रचार बैठक के दौरान शर्मा ने पत्रकारों से कहा, “असम सरकार को जानकारी है कि राज्य का एक सांसद इस्लामाबाद में 15 दिन तक रहा. उसका पाकिस्तान दूतावास से भी संबंध है. कई और जानकारियां सामने आएंगी.” उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक राज्य के लोग सबूतों के साथ देखेंगे कि कैसे एक गौरवान्वित पिता का बेटा देश के खिलाफ चला गया.

शर्मा ने कहा, “हमें सबूत मिले हैं कि वह भारत सरकार को बिना कोई सूचना दिए 15 दिनों तक इस्लामाबाद में रहा. हमारे पास और भी कई सबूत हैं. इसलिए, मेरा मानना ??है कि उसने वहीं नमाज पढ.ना सीखा.” असम के मुख्यमंत्री गोगोई पर रमजान और ईद के त्योहारों के दौरान नमाज अदा करने की उनकी तस्वीरों और वीडियो को लेकर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने कहा, ”पाकिस्तान हमारा बड़ा दुश्मन है, लेकिन देश में रहकर पाकिस्तान की तारीफ करने वाले उससे भी बड़े दुश्मन हैं. हम बाहर के दुश्मन को तो पहचान सकते हैं, लेकिन अपने घर के अंदर के दुश्मन को पहचान पाना संभव नहीं है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu