राहुल को वक्फ अधिनियम को असंवैधानिक कहने का कोई अधिकार नहीं: जगदंबिका पाल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 23 Apr 2025 10:39 PM
राहुल को वक्फ अधिनियम को असंवैधानिक कहने का कोई अधिकार नहीं: जगदंबिका पाल
ऑडियो सुनें

मुंबई. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता जगदंबिका पाल ने मंगलवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें वक्फ संशोधन अधिनियम को असंवैधानिक कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है क्योंकि उन्होंने इस पर लोकसभा में हुई चर्चा में भाग नहीं लिया.

वक्फ (संशोधन) विधेयक पर विचार करने वाली संसद की संयुक्त संसदीय समिति के प्रमुख रहे पाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, ”संयुक्त संसदीय समिति ने विधेयक में 14 संशोधन किए और छह महीने तक विस्तृत विचार-विमर्श किया. सरकार ने सभी 14 संशोधनों को स्वीकार कर लिया, जो लोकतंत्र की ताकत को दर्शाता है.” उन्होंने कहा,”लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का कहना है कि विधेयक असंवैधानिक है. लोकसभा में 12 घंटे लंबी चर्चा हुई. उन्होंने चर्चा में भाग क्यों नहीं लिया? उन्हें इसे असंवैधानिक कहने का कोई अधिकार नहीं है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu