दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम मजदूरों को मंदिर में निर्माण के काम से जबरन हटवाया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 24 Apr 2025 07:48 PM
दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम मजदूरों को मंदिर में निर्माण के काम से जबरन हटवाया
ऑडियो सुनें

हाथरस. जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में दक्षिणपंथी हिंदू कार्यकर्ताओं के एक समूह ने बृहस्पतिवार को दो मुस्लिम मजदूरों को एक स्थानीय मंदिर में काम करने से जबरन रोक दिया. स्थानीय सूत्रों के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र में सर्कुलर मार्ग पर सेठजी का तबेला इलाके में स्थित श्री बालकेश्वर महादेव मंदिर में निर्माण कार्य के लिए दो मुस्लिम मजदूरों को काम पर रखा गया था.

इसी दौरान कथित हिंदूवादी संगठन से जुड़े प्रवीण वाष्र्णेय, प्रवीण खंडेलवाल, गोपाल कृष्ण शर्मा, देवेंद्र वर्मा और कुछ अन्य लोगों ने कथित तौर पर मुस्लिम मजदूरों का विरोध किया और उन्हें मंदिर में काम से जबरन हटा दिया. उन्होंने कहा कि अब हिंदू समाज के मजदूर मंदिर का बचा हुआ काम पूरा करेंगे. सूत्रों के अनुसार काम से हटाने वाले लोगों ने ऐलान करते हुए कहा कि वे हिंदू लोग अब अपने घरों में मुसलमानों को काम पर नहीं रखेंगे.

एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ‘ूमन राइट्स के सचिव प्रवीण वाष्र्णेय ने मुस्लिम समाज की तरफ इशारा करते हुए कहा, ”ऐसे लोग अपने नाम से भी काम नहीं कर सकते और हिंदू नाम का इस्तेमाल करके आगे बढ़ रहे हैं. पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे भारत में गुस्सा फैल रहा है. देश आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की मांग कर रहा है.” इस बीच, क्षेत्रीय थानाध्यक्ष गिरीश चंद्र गौतम ने इस बाबत पूछे जाने पर कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu