कोका-कोला के किनले सोडा ने भारतीय बाजार में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व किया हासिल

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 25 Apr 2025 12:37 PM
कोका-कोला के किनले सोडा ने भारतीय बाजार में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व किया हासिल
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: पेय पदार्थ क्षेत्र की प्रमुख कंपनी कोका-कोला इंडिया के किनले सोडा ब्रांड ने भारतीय बाजार में 1,500 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व हासिल किया है। इस प्रकार वह इस श्रेणी में अग्रणी बन गई है।

कंपनी ने बयान में कहा, किनले सोडा की सफलता डेटा आधारित निर्णयों, आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती और ‘रिफ्रेशमेंट’ खंड में उपभोक्ताओं की मांग पर विशेष ध्यान के साथ नवाचार को लेकर कोका-कोला इंडिया की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।

इस उपलब्धि पर कोका-कोला इंडिया एवं दक्षिण-पश्चिम एशिया के उपाध्यक्ष (फ्रैंचाइज आॅपरेशंस, डेवलंिपग मार्केट्स) विनर नायर ने कहा कि इसकी सफलता विश्वास, निरंतरता और गुणवत्ता में निहित है। कोका-कोला भारत में देश की अग्रणी पेय पदार्थ कंपनियों में से एक है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital