मुंबई में ईडी दफ्तर की इमारत में लगी भीषण आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Apr 2025 02:00 PM
मुंबई में ईडी दफ्तर की इमारत में लगी भीषण आग, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
ऑडियो सुनें

मुंबई. दक्षिण मुंबई के ‘बलार्ड एस्टेट’ इलाके में शनिवार देर रात प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय की इमारत में भीषण आग लग गई. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात दो बजकर 31 मिनट पर दमकल विभाग को कुरिमभॉय रोड पर ग्रैंड होटल के पास पांच मंजिला इमारत ‘कैसर-ए-हिंद’ की चौथी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिली. इसी इमारत में प्रवर्तन निदेशालय का कार्यालय है. उन्होंने बताया कि घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि शॉर्ट र्सिकट के कारण आग लगी और इसके कारण फर्नीचर, अलमारियां और बिजली के उपकरण जलकर खाक हो गए. उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम मौके पर हैं और पंचनामा भर रही हैं तथा आगे की जांच जारी है. दमकल विभाग के नियंत्रण कक्ष ने पुष्टि की कि रविवार तड़के चार बजकर 17 मिनट पर आग ‘स्तर-तीन’ तक बढ. गई जिसे आम तौर पर भीषण आग माना जाता है. अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां, पानी के टैंकर और अन्य राहत संसाधन तैनात किए गए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu