भारत के 14 मुक्केबाज अंडर-15 और अंडर-17 एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Apr 2025 02:02 PM
भारत के 14 मुक्केबाज अंडर-15 और अंडर-17 एशियाई चैंपियनशिप के फाइनल में
ऑडियो सुनें

अम्मान. भारत के 14 मुक्केबाज यहां चल रही एशियाई अंडर-15 और अंडर-17 मुक्केबाजी चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गये.
अंडर-15 वर्ग के सेमीफाइनल में भाग ले रही भारत की 12 मुक्केबाजों में से 10 ने शनिवार को प्रतियोगिता के आठवें दिन अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में प्रवेश किया.

कोमल (30-33 किग्रा), नव्या (58 किग्रा) और सुनैना (61 किग्रा) ने आरएससी (रेफरी द्वारा मुकाबला रोकना) में जीत हासिल की, जबकि खुशी अहलावत (35 किग्रा), तमन्ना (37 किग्रा), प्रिंसी (52 किग्रा) और तृषाना मोहिते (67 किग्रा) ने भी दमदार जीत दर्ज की.
मिल्की मीनम (43 किग्रा) को जीत के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ा. उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी को 3-2 से हराया. स्वी (40 किग्रा) और वंशिका (70 किग्रा से अधिक) को सेमीफाइनल में बाई मिली थी.

पुरुषों की अंडर-15 प्रतियोगिता में संस्कार विनोद (35 किग्रा) किर्गस्तिान के आर्सेन जोरोबेव पर आरएससी की जीत के साथ खिताबी मुकाबले में जगह पक्की करने वाले पहले खिलाड़ी बने. उनके अलावा रुद्राक्ष सिंह खैदेम (46 किग्रा), अभिजीत (61 किग्रा) और लक्ष्य फोगाट (64 किग्रा) ने भी फाइनल में जगह बनाई. इन सभी ने अंकों के आधार पर जीत हासिल की. भारत इस प्रतियोगिता में 43 पदक पहले ही अपने नाम पर पक्का कर चुका है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu