धमतरी में माओवादियों के छिपाकर रखे गए नौ आईईडी जब्त

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Apr 2025 05:27 PM
धमतरी में माओवादियों के छिपाकर रखे गए नौ आईईडी जब्त
ऑडियो सुनें

धमतरी. छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के एक जंगल में सुरक्षार्किमयों ने माओवादियों द्वारा छिपाकर रखे गए नौ आईईडी जब्त किए हैं. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. धमतरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि राज्य पुलिस की दोनों इकाइयों, जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) की एक संयुक्त टीम ने शनिवार को खल्लारी पुलिस थाने के अंतर्गत चामेंडा और साल्हेभाट गांवों के जंगल में छिपाकर रखे गए आईईडी का पता लगाया.

उन्होंने बताया कि जिला मुख्यालय से करीब 100 किलोमीटर दूर जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर यह अभियान शुरू किया गया. अधिकारी ने बताया कि टीम ने जंगल की घेराबंदी करते हुए इसे देखा और तीन कुकर बम, मिल्क पाउडर बॉक्स में रखे तीन आईईडी, दो पाइप बम और एक टिफिन बम, एक वॉकी-टॉकी, दवाइयां, बर्तन, राशन और दैनिक उपयोग की अन्य सामग्री बरामद की. उन्होंने बताया कि सामग्री को दो प्लास्टिक के ड्रम में भरकर जंगल में अलग-अलग स्थानों पर छिपाया गया था.
माओवादी अक्सर गश्त के दौरान सुरक्षार्किमयों को निशाना बनाने के लिए जंगलों में सड़कों और कच्चे रास्तों के किनारे आईईडी लगाते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu