गुरु नानक के रूप में आमिर खान का पोस्टर फर्जी व एआई से बना हुआ है: अभिनेता के प्रवक्ता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 28 Apr 2025 08:37 PM
गुरु नानक के रूप में आमिर खान का पोस्टर फर्जी व एआई से बना हुआ है: अभिनेता के प्रवक्ता
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान को गुरु नानक के रूप में दिखाने वाला पोस्टर “पूरी तरह से फर्जी और एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) से बना” है. यह जानकारी अभिनेता के एक प्रवक्ता ने सोमवार को दी. सोशल मीडिया पर यह पोस्टर वायरल हो गया था. पोस्टर में आमिर को ‘गुरु नानक’ के रूप में दिखाया गया है और साथ ही कहा गया है कि टीजर ट्रेलर जल्द ही जारी किया जाएगा.
एक बयान में अभिनेता के प्रवक्ता ने प्रशंसकों से सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों से सावधान रहने को कहा.

प्रवक्ता ने बयान में कहा, “आमिर खान को गुरु नानक के रूप में दिखाने वाला पोस्टर पूरी तरह से फर्जी है और एआई द्वारा बनाया गया है. आमिर खान का ऐसी किसी फिल्म से कोई संबंध नहीं है. वह गुरु नानक का बहुत सम्मान करते हैं और कभी भी किसी अपमानजनक चीज का हिस्सा नहीं होंगे. कृपया फर्जी खबरों पर विश्वास न करें.” पिछले साल, लोकसभा चुनाव से पहले आमिर का एक फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह जुमलों से दूर रहने की बात कह रहे थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu