पहलगाम पर BBC की रिपोर्टिंग में आतंकियों को ‘चरमपंथी’ बताए जाने पर सरकार ने कड़ा विरोध जताया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 28 Apr 2025 09:10 PM
पहलगाम पर BBC की रिपोर्टिंग में आतंकियों को ‘चरमपंथी’ बताए जाने पर सरकार ने कड़ा विरोध जताया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सरकार ने ‘ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन’ (बीबीसी) को एक औपचारिक पत्र लिखकर पहलगाम आतंकी हमले के संबंध में उसकी रिपोर्टिंग और आतंकवादियों को ‘चरमपंथी’ कहने पर भारत की तीखी भावनाओं से अवगत कराया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी.

‘बीबीसी’ के भारत प्रमुख जैकी मार्टिन को लिखे पत्र में विदेश मंत्रालय ने पहलगाम में गत मंगलवार, 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की रिपोर्टिंग के बारे में देश की तीखी भावनाओं से अवगत कराया है. इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे.
अधिकारी ने बताया, ”आतंकवादियों को ‘चरमपंथी’ कहने के लिए बीबीसी को एक औपचारिक पत्र भेजा गया है. विदेश मंत्रालय का विदेश प्रचार प्रभाग ‘बीबीसी’ की रिपोर्टिंग की निगरानी करेगा.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu