अमेरिका और यूक्रेन के बीच खनिज समझौते के बाद हुए ड्रोन हमलों में नौ लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 01 May 2025 08:26 PM
अमेरिका और यूक्रेन के बीच खनिज समझौते के बाद हुए ड्रोन हमलों में नौ लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

कीव. अमेरिका और यूक्रेन के बीच खनिज समझौता होने के कुछ घंटे बाद हुए ड्रोन हमलों में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई.
दक्षिण पश्चिम यूक्रेन में आंशिक रूप से कब्जाए गए खेरसोन क्षेत्र के ओलेश्की शहर के एक बाजार पर हुए हमले में सात लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए. रूस की तरफ से नियुक्त व्लादिमीर सेल्डो ने यह जानकारी दी.

सेल्डो ने ‘टेलीग्राम’ पर लिखा, ह्लहमले के समय बाजार में अनेक लोग मौजूद थे.ह्व उन्होंने कहा कि यूक्रेन ने शुरू में हमले करने के बाद कुछ देर का अंतराल लिया और फिर बचे हुए लोगों को ह्लखत्मह्व करने के लिए दोबारा हमले किए. इस बीच, बृहस्पतिवार तड़के काले सागर के निकट स्थित ओडेसा शहर पर रूस के एक ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 15 अन्य लोग घायल हो गए. यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने यह जानकारी दी.

ओडेसा के गवर्नर ओले किपर ने कहा कि बमबारी से अपार्टमेंट इमारतें, निजी घर, एक सुपरमार्केट और एक स्कूल प्रभावित हुआ.
सोशल मीडिया ‘टेलीग्राम’ पर किपर द्वारा साझा किए गए वीडियो में हमले में बहुमंजिला इमारत को पहुंचा नुकसान, एक टूटी हुई दुकान और आग की लपटों पर काबू पाते दमकलकर्मी नजर आ रहे हैं. मेयर इहोर तेरेखोव के अनुसार, यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव के मध्य में स्थित एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाकर ड्रोन से हमला किया गया, जिससे उसमें आग लग गई.

यूक्रेन की वायु सेना ने बताया कि रूस ने बृहस्पतिवार रात पांच यूक्रेनी क्षेत्रों में किए गए हमले में 170 विस्फोटक ड्रोन और हथियार का इस्तेमाल किया. वायुसेना ने बताया कि उनमें से 74 को रोक दिया गया और अन्य 68 संभवत? इलेक्ट्रॉनिक रूप से जाम होने के कारण बेकार हो गए. वायु सेना ने कहा कि ड्रोन के अलावा रूस ने रात भर हुए हमले के दौरान पांच बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं.

वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसकी वायु सेना ने रात भर में आठ यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया.
हमलों के बाद, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने 50 दिन से अधिक समय तक पूर्ण और बिना शर्त युद्ध विराम के अमेरिकी प्रस्ताव को नजरअंदाज किया है.

उन्होंने कहा, ह्लहमारे पास भी कम से कम नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमला न करने और आकाश, समुद्र व जमीन पर स्थायी शांति स्थापित करने के लिए प्रस्ताव थे.ह्व अमेरिका और यूक्रेन ने बुधवार को एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत अमेरिका को यूक्रेन के विशाल खनिज संसाधनों तक पहुंच प्रदान की जाएगी. इस समझौते पर कई महीनों से बातचीत जारी थी, जिससे कीव को सैन्य सहायता हासिल करते रहने में मदद मिल सकेगी. इस बीच ऐसी चिंताएं हैं कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस के साथ जारी शांति वार्ता में रूस के प्रति समर्थन कम कर सकते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu