दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग मिला, जांच के लिए बम निरोधक दस्ता, दमकल अधिकारी भेजे गए

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 03 May 2025 10:42 AM
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर लावारिस बैग मिला, जांच के लिए बम निरोधक दस्ता, दमकल अधिकारी भेजे गए
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन के एक गेट पर शनिवार को एक लावारिस बैग मिला जिसके बाद बम निरोधक दस्ते तथा श्वान दस्तों को मौके पर भेजा गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने बताया कि एक दमकल गाड़ी को भी मौके पर भेजा गया है और अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।

अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह सात बजकर 55 मिनट पर सूचना मिली कि स्टेशन के गेट नंबर आठ पर एक लावारिस बैग पड़ा है। अधिकारी ने कहा, ‘‘ इससे संदेह पैदा हुआ और हमने घटनास्थल पर एक दमकल गाड़ी भेजी।’’ उन्होंने कहा कि अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है और तलाश अभियान जारी है। उन्होंने कहा कि बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ते घटनास्थल पर मौजूद हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital