पूर्वी यूक्रेन में युद्धग्रस्त शहर के 80 फीसदी क्षेत्र पर रूस का कब्जा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 14 Jun 2022 09:51 PM
पूर्वी यूक्रेन में युद्धग्रस्त शहर के 80 फीसदी क्षेत्र पर रूस का कब्जा
ऑडियो सुनें

ल्वीव. पूर्वी यूक्रेन में हाल के सप्ताह में लड़ाई का मुख्य केंद्र रहा सिविएरोदोनेत्स्क अब भी रूसी सैनिकों के कब्जे में नहीं आया है, हालांकि शहर के 80 फीसदी क्षेत्र पर रूस का नियंत्रण है. इसकी पुष्टि करते हुए एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा कि शहर और इससे निकलने वाले सभी तीन पुलों को नष्ट कर दिया गया है.

लुहान्स्क के क्षेत्रीय गवर्नर सेरही हैदई ने फोन पर ‘एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया, ‘‘घायलों को निकालने और यूक्रेनी सेना और स्थानीय निवासियों के साथ संचार का अब भी एक अवसर है.’’ उन्होंने स्वीकार किया कि यूक्रेनी सेना को शहर के औद्योगिक बाहरी इलाके में धकेल दिया गया है, क्योंकि रूसी भारी तोपों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

फिलहाल करीब 12,000 लोग सिविएरोदोनेत्स्क में रह रहे हैं, जबकि युद्ध से पूर्व यहां की आबादी एक लाख थी. हैदई के अनुसार, 500 से अधिक नागरिक अजोट रासायनिक संयंत्र में शरण लिए हुए हैं, जिस पर रूसी सेना लगातार हमले कर रही है. यूक्रेनी प्रशासन के मुताबिक, पिछले 24 घंटो के दौरान लुहान्स्क क्षेत्र से 70 नागरिकों को बचाया गया है. हलांकि, दो लोगों की मौत की भी सूचना है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu