मेट गाला-2025: सब्यसाची के डिजाइन किये परिधानों में नजर आए शाहरुख खान

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 06 May 2025 02:07 PM
मेट गाला-2025: सब्यसाची के डिजाइन किये परिधानों में नजर आए शाहरुख खान
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: मशहूर फिल्म अभिनेता शाहरुख खान ‘मेट गाला-2025’ में फैशन डिजाइनर सब्यसाची द्वारा तैयार किए गए काले रंग के परिधान में नजर आए। अपने गले में ‘के’ अक्षर के आकार का क्रिस्टल जड़ित पेंडेंट पहने तथा एक सुंदर बेंत लिए अभिनेता ने सोमवार रात न्यूयॉर्क के मेट्रोपोलिटन म्यूजियम आॅफ आर्ट में आयोजित सितारों से सजे कार्यक्रम में बाहें फैलाकर अपनी विशिष्ट मुद्रा प्रस्तुत की।

इस वर्ष के मेट गाला का विषय “सुपरफाइन: टेलंिरग ब्लैक स्टाइल” है और सब्यसाची ने कहा कि उन्होंने इसकी व्याख्या “काले रंग के परिधान को आत्म-अभिव्यक्ति के रूप में उजागर करने के रूप में की है जो सामाजिक, नस्लीय और लैंगिक मानदंडों को चुनौती देता है”।

डिजाइनर ने अपने ब्रांड के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर साझा किए गए एक बयान में कहा, “सब्यसाची के अति आकर्षक अंदाज के साथ उत्कृष्ट परिधान पहने, शाहरुख खान एक जादूगर, सुपरस्टार और आइकन हैं।” शाहरुख की प्रबंधक पूजा ददलानी ने सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर दो पोस्ट साझा कीं जिनमें सब्यसाची लेबल के लोगो के साथ ह्लंिकग खानह्व और ह्लंिकग खान. बंगाल टाइगरह्व लिखा था।

शाहरुख और पूजा शनिवार को न्यूयॉर्क पहुंचे थे और अभिनेता के सब्यासाची के डिजाइन वाले कपड़े पहनने की पुष्टि सोमवार सुबह पूजा ने की थी। मेट गाला एक फैशन कार्यक्रम है जो हर साल न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम आॅफ आर्ट के कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट के लिए धन जुटाने के लिए आयोजित किया जाता है। यह एक बहुत ही प्रतिष्ठित और ग्लैमरस फैशन कार्यक्रम है, जिसमें कई हस्तियां और फैशन जगत के लोग भाग लेते हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital