नवी मुंबई में अवैध रूप से रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 06 May 2025 09:40 PM
नवी मुंबई में अवैध रूप से रह रहे पांच बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

ठाणे. नवी मुंबई के पनवेल क्षेत्र में बिना वैध दस्तावेजों के देश में अवैध रूप से रहने के आरोप में पांच बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक प्रवक्ता के अनुसार, नवी मुंबई पुलिस की मानव तस्करी विरोधी प्रकोष्ठ (एएचटीसी) की एक टीम ने रविवार सुबह पनवेल क्षेत्र के करंजाडे इलाके में एक ठिकाने पर छापा मारा जहां दो महिलाएं समेत छह बांग्लादेशी नागरिक रह रहे थे.

प्रवक्ता ने बताया कि प्रारंभिक जांच के बाद पांच लोगों को हिरासत में ले लिया गया. एक अधिकारी ने बताया, ह्लआरोपियों में से तीन का वीज.ा समाप्त हो जाने के बाद भी वे भारत में रुके रहे, जबकि दो अन्य बिना किसी वैध यात्रा दस्तावेज या अनुमति के देश में घुसे थे.ह्व उन्होंने बताया कि जांच में सामने आया कि आरोपियों ने धोखाधड़ी करके भारतीय पहचान दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड और मतदाता पहचान पत्र भी हासिल कर लिए थे. इनमें से तीन ने भारतीय पासपोर्ट भी बनवा लिए थे. अधिकारी के अनुसार, पनवेल टाउन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई हैं. अधिकारी ने बताया कि आरोपियों को सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें नौ मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu