प्रधानमंत्री मोदी ने नीरज की तारीफ की, 90 मीटर का आंकड़ा पार…

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 17 May 2025 02:33 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने नीरज की तारीफ की, 90 मीटर का आंकड़ा पार…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने करियर में पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा छुआ तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह सके। उन्होंने दोहा डायमंड लीग में ऐसा किया, लेकिन दूसरे स्थान पर रहे। नीरज की तारीफ करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सफलता का श्रेय उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून को जाता है।

पीएम मोदी ने नीरज की तारीफ की

सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, ‘भारत खुश और गौरवान्वित है।’ पीएम ने लिखा, ‘शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा है।’ नीरज ने शुक्रवार को दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर दूर भाला फेंका और आखिरकार 90 मीटर की सीमा को पार कर लिया। हालांकि, उन्हें दूसरे स्थान पर रहना पड़ा। जर्मनी के जूलियन वेबर ने अपने अंतिम प्रयास में 91 मीटर दूर भाला फेंका और पहला स्थान हासिल किया।

नीरज और वेबर के बीच दिखी टक्कर

27 वर्षीय दोहरे ओलंपिक पदक विजेता ने अपने तीसरे प्रयास में अपना भाला 90.23 मीटर तक फेंका, जबकि वेबर ने अपने आखिरी प्रयास में 91.06 मीटर का थ्रो फेंका। उनके मौजूदा कोच चेक गणराज्य के यान जेलेज्नी 90 मीटर से अधिक का थ्रो फेंकने वाले भालाफेंक खिलाड़ियों में शीर्ष पर हैं। टोक्यो ओलंपिक चैम्पियन चोपड़ा 90 मीटर पार करने वाले दुनिया के 25वें और एशिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम (92.97 मीटर) और चीनी ताइपै के चाओ सुन चेंग (91.36) ही एशिया के दो अन्य खिलाड़ी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital