ताज होटल में रायपुर के कारोबारी दीपक मित्तल की संदिग्ध मौत, कमरे में मिलीं शराब की बोतलें, दवाइयां, सन्दिग्ध युवती से पूछताछ जारी

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Thu, 22 Oct 2026 09:58 AM
ताज होटल में रायपुर के कारोबारी दीपक मित्तल की संदिग्ध मौत, कमरे में मिलीं शराब की बोतलें, दवाइयां, सन्दिग्ध युवती से पूछताछ जारी
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़ में रायपुर के कारोबारी दीपक मित्तल की ताज होटल में संदिग्ध मौत हुई है। कमरे से शराब और दवाइयां मिलीं और एक युवती से पूछताछ जारी है। व्यवसाई के मार्कफेड की बैठक में शामिल होने चंडीगढ़ जाने की पुष्टि हुई है।

रायपुर के 56 वर्षीय कारोबारी दीपक मित्तल की ताज होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। होटल के कमरे में बेसुध मिले दीपक मित्तल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि रात के समय एक युवती भी होटल पहुंची थी, (Deepak Mittal Death) जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

कमरे से शराब की बोतलें और कुछ दवाइयां भी बरामद होने की बात सामने आई है। फिलहाल मौत की असली वजह स्पष्ट नहीं है और पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। होटल में पहुंची एक युवती से पूछताछ जारी है। होटल के कमरे में उनकी हालत बिगड़ने के बीच की परिस्थितियां भी जांच के दायरे में हैं। रात में होटल पहुंची युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

छत्तीसगढ़ पुलिस (CG Police) यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि युवती किस सिलसिले में दीपक मित्तल से मिलने होटल पहुंची थी। कमरे से मिली शराब की बोतलों और दवाइयों को भी जांच में शामिल किया गया है। फिलहाल मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं है और पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

पुलिस पूरे मामले (Deepak Mittal Death Police Investigation) की जांच में जुटी है और होटल में लगे CCTV फुटेज, कमरे से मिले सामान और वहां मौजूद लोगों से पूछताछ के जरिए घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत की वजह सामने आने की उम्मीद है। फिलहाल पुलिस ने मामले में किसी अंतिम निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group