प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 19 May 2025 02:01 PM
प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के जल्द और पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना की। बाइडन के ‘प्रोस्टेट कैंसर’ से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जो बाइडन के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर बहुत ंिचतित हूं। हम उनके शीघ्र और पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हमारी प्रार्थनाएं डॉ. जिल बाइडन और उनके परिवार के साथ हैं।’’

बाइडन के कार्यालय ने रविवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ‘प्रोस्टेट कैंसर’ से पीड़ित हैं। बाइडन के कार्यालय ने बताया कि 82 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति की मूत्राशय संबंधी परेशानियों के कारण जांच की गई जिसमें चिकित्सकों को उनके ‘प्रोस्टेट’ में एक गांठ का पता चला। शुक्रवार को उनके ‘प्रोस्टेट कैंसर’ से पीड़ित होने की पुष्टि हुई और जांच में यह भी पता चला कि कैंसर की कोशिकाएं हड्डी तक फैल गई हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital