त्रिपुरा में 13 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 04 Jun 2025 08:21 PM
त्रिपुरा में 13 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

अगरतला. पश्चिमी त्रिपुरा के हापानिया क्षेत्र से कुल 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किये गये 13 बांग्लादेशियों में से दो महिलाएं हैं और शेष पुरुष हैं. अमताली उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) साकार चंद्र दास ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार रात हापानिया में त्रिपुरा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के निकट किराये के एक मकान में छापेमारी की और 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

उन्होंने बताया कि शुरू में उन्होंने दावा किया कि वे बांग्लादेश के चटगांव हिल ट्रैक्ट (सीएचटी) से सटे त्रिपुरा के गंडाचेर्रा उपखंड के निवासी हैं और इलाज के लिए हापानिया आए हैं. उन्होंने बताया, “हालांकि, वे त्रिपुरा के निवासी होने के अपने दावे को प्रमाणित करने वाले कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके. तलाशी के दौरान, हमें कुछ बांग्लादेशी दस्तावेज मिले, जिनसे पता चलता है कि वे वास्तव में बांग्लादेशी नागरिक थे.” अधिकारी ने बताया कि उन्हें बिना वैध दस्तावेजों के अवैध रूप से भारत में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu