रायपुर : मरीन ड्राइव विस्तार के लिए 29.57 करोड़ स्वीकृत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 05 Jun 2025 07:00 PM
रायपुर : मरीन ड्राइव विस्तार के लिए 29.57 करोड़ स्वीकृत
ऑडियो सुनें

रायपुर.नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायगढ़ नगर निगम में मरीन ड्राइव के विस्तार के लिए 29 करोड़ 56 लाख 73 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं. उप मुख्यमंत्री तथा विभागीय मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग द्वारा मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के अंतर्गत यह राशि स्वीकृत की गई है.

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश करने के दौरान नगर निगमों में बडे कार्यों को अंजाम देने मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना प्रारंभ करने की घोषणा की थी. इसे धरातल पर उतारते हुए नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायगढ़ नगर निगम में न्यू शनि मंदिर रोड से छठ घाट तक मरीन ड्राइव के विस्तार के लिए करीब 29 करोड़ 57 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने गुणवत्ता एवं निर्धारित मापदंड सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu