बादशाह ने दुआ लीपा पर अपनी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, इसे ‘सबसे खूबसूरत तारीफ’ बताया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 08 Jun 2025 07:25 PM
बादशाह ने दुआ लीपा पर अपनी टिप्पणी पर प्रतिक्रिया व्यक्त की, इसे ‘सबसे खूबसूरत तारीफ’ बताया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. रैपर बादशाह ने लोकप्रिय पॉप गायिका दुआ लीपा के प्रति अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि यह किसी महिला के लिए की जा सकने वाली “सबसे खूबसूरत तारीफ” है. “मर्सी”, “अक्कड़ बक्कड़”, “गर्मी” और “सनक” जैसे गानों के लिए मशहूर बादशाह को एक प्रशंसक को दिए गए अपने जवाब के लिए ऑनलाइन आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. शनिवार को गायक ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा था, “दुआ लीपा.” इसके साथ ही उन्होंने दिल की ‘इमोजी’ भी पोस्ट की थी.

इसके बाद, एक प्रशंसक ने बादशाह से पूछा कि क्या दोनों गायक एकसाथ काम करने वाले हैं, जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “भाई मैं उसके साथ बच्चे करना पसंद करूंगा.” इस टिप्पणी पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं, जिसमें कई लोगों ने गायक की आलोचना की.
बाद में बादशाह ने ‘एक्स’ पर एक और पोस्ट करके अपनी बात पर स्पष्टीकरण दिया.

इसमें लिखा था, “मुझे लगता है कि किसी महिला को दी जाने वाली सबसे खूबसूरत तारीफों में से एक यह है कि आप उसके आपके बच्चों की मां बनने की कामना करें. मेरी सोच नहीं, तुम्हारी सोच सामने आई है.” लीपा एक अल्बानियाई गायिका हैं और “लेविटेटिंग”, “हूडिनी” और “ट्रेनिंग सीजन” जैसे गानों के लिए लोकप्रिय हैं. वह पिछले वर्ष नवंबर में वह भारत आईं थीं, जिस दौरान उन्होंने अपने रेडिकल ऑप्टिमिज्म टूर के तहत मुंबई में प्रस्तुति दी थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu