टेक्सास नगर परिषद के चुनावों में दो भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार जीते

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 08 Jun 2025 07:51 PM
टेक्सास नगर परिषद के चुनावों में दो भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवार जीते
ऑडियो सुनें

ह्यूस्टन. अमेरिका के टेक्सास नगर परिषद चुनावों में दो भारतीय-अमेरिकी उम्मीदवारों ने अपने-अपने शहर में जीत दर्ज की.
संजय सिंघल और सुख कौर ने क्रमश: शुगर लैंड तथा सैन एंटोनियो में नगर परिषद चुनावों में जीत हासिल की. प्रारंभिक चरण का चुनाव तीन जून को हुआ था जिसके बाद अंतिम दो उम्मीदवारों के बीच चुनावी (रनऑफ) मुकाबले के लिए मतदान शनिवार को हुआ.

शुगरलैंड के ‘डि्ट्रिरक्ट 2’ में सिंघल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय-अमेरिकी नासिर हुसैन को हराकर चुनाव जीता. ‘फोर्ट बेंड काउंटी’ के अनौपचारिक परिणामों के अनुसार, सिंघल को 2,346 वोट मिले जबकि हुसैन को 777 वोट मिले. आईआईटी दिल्ली के पूर्व छात्र सिंघल ने अपना चुनाव प्रचार अभियान पारदर्शी शासन, बुनियादी ढांचे में सुधार और सामुदायिक जुड़ाव पर केंद्रित किया. सिख-अमेरिकी और शिक्षा सुधारक सुख कौर ने सैन एंटोनियो में भारी जीत हासिल कर ‘डि्ट्रिरक्ट 1’ की अपनी परिषद सीट बरकरार रखी.

कौर सैन एंटोनियो में अपने पति और दो बच्चों के साथ रहती हैं. एक गैर-लाभकारी संस्था की नेता कौर ने अपने प्रतिद्वंद्वी पैटी गिबन्स को 65 प्रतिशत मतों से हराया. स्टैनफोर्ड और हार्वर्ड से स्नातक तथा सैन एंटोनियो शहर परिषद के लिए चुनी गईं पहली सिख महिला कौर ने अपने प्रचार अभियान को किफायती आवास, सार्वजनिक परिवहन विस्तार और समावेशी शहरी विकास पर केंद्रित किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu