नशे में धुत व्यक्ति महिला मित्र की चिता पर कूदा, लोगों ने पकड़ कर पीटा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 10 Jun 2025 08:04 PM
नशे में धुत व्यक्ति महिला मित्र की चिता पर कूदा, लोगों ने पकड़ कर पीटा
ऑडियो सुनें

नागपुर. नागपुर में नशे में धुत एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर चुकी 19 वर्षीय प्रेमिका के अंतिम संस्कार के दौरान चिता में कूदने की कोशिश की, जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. न्यू कांपटी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार की शाम को चार बजे कन्हान नदी के किनारे शांति घाट पर हुई.

अधिकारी ने बताया, ”27 वर्षीय अनुराग राजेंद्र मेश्राम ने कथित तौर पर आत्महत्या कर चुकी अपनी प्रेमिका की जलती हुई चिता में कूदने की कोशिश की. अंतिम संस्कार में शामिल लोगों ने उसे चिता में गिरने से रोक लिया. उन्होंने उसकी पिटाई की, जिससे वह घायल हो गया. प्रेम संबंध के कारण अवसाद में आकर लड़की ने अपनी जान दे दी.” उन्होंने कहा कि मेश्राम पर हमले से संबंधित आगे की कार्रवाई उसके बयान देने के लिए चिकित्सकीय रूप से ‘फिट’ होने के बाद की जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu