एम्सिओम-4 मिशन में देरी के बीच इसरो ने कहा: सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 13 Jun 2025 09:17 PM
एम्सिओम-4 मिशन में देरी के बीच इसरो ने कहा: सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. एक्सिओम-4 वाणिज्यिक मिशन के टलने के बीच भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को कहा कि सुरक्षा और मिशन की संपूर्णता उसकी शीर्ष प्राथमिकता है और वह इस संबंध में नासा और एक्सिओम स्पेस के साथ मिलकर काम कर रहा है.

भारत के शुभांशु शुक्ला तीन अन्य अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक्सिओम-4 वाणिज्यिक मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करने वाले हैं, जिसे फिलहाल अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया है, क्योंकि अंतरिक्ष एजेंसियां ??प्रक्षेपण से पहले उत्पन्न विभिन्न मुद्दों पर विचार कर रही हैं.

इसरो अध्यक्ष वी नारायणन ने ‘एक्स’ पर कहा, ”सुरक्षा और मिशन की पूर्णता हमारी शीर्ष प्राथमिकताएं हैं.” उन्होंने कहा कि इसरो इस संबंध में एक्सिओम स्पेस, नासा और स्पेसएक्स के साथ मिलकर काम कर रहा है. एक्सिओम-4 निजी मिशन के तहत अंतरिक्ष में भारत की वापसी में और देरी हो गई है. नासा ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह आईएसएस के रूसी मॉड्यूल में एक लीकेज की जांच कर रहा है.

नासा ने एक बयान में कहा, ”नासा और एक्सिओम स्पेस अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम मिशन-4 के प्रक्षेपण को स्थगित कर रहे हैं.” अंतरिक्ष यात्रियों को मूल रूप से 29 मई को उड़ान भरनी थी, जिसे पहले 8 जून तक के लिए टाला गया और बाद में 10 जून और 11 जून को भी इसे स्थगित करना पड़ा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu