पंजाब में वैन के नहर में गिरने से छह लोगों की मौत

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 28 Jul 2025 03:41 PM
पंजाब में वैन के नहर में गिरने से छह लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना जिले में जगेरा पुल के पास एक वैन के सरंिहद नहर में गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना रविवार रात को हुई जब लगभग 25 श्रद्धालुओं का एक समूह हिमाचल प्रदेश स्थित माता नैना देवी मंदिर के दर्शन करके लौट रहा था।

पुलिस ने बताया कि वैन नहर में तब गिर गई जब नहर के किनारे एक अन्य वाहन से आगे निकलने की कोशिश करते समय उसके चालक ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। लुधियाना पुलिस के उपमहानिरीक्षक संितदर ंिसह ने बताया कि छह श्रद्धालुओं के शव बरामद कर लिए गए हैं और तीन अन्य अब भी लापता हैं।

उपायुक्त हिमांशु जैन ने बताया कि छह मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात को बचाव अभियान के दौरान अधिकांश श्रद्धालुओं को बचा लिया गया है। घटना के बाद जैन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ज्योति यादव घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव अभियान की निगरानी की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital